Welcome to रंग मारवाड   Click to listen highlighted text! Welcome to रंग मारवाड
Uncategorized

विद्युत व्यवधान एवं पुरानी पाइप लाइनों में तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई जलापूर्ति, विभाग ने शुरू किए सुधारात्मक उपाय

पचेटिया मोहल्ला क्षेत्र में पाइप लाइन की चोकिंग दूर कर बहाल की जलापूर्ति

*#जोधपुर* *विद्युत व्यवधान एवं पुरानी पाइप लाइनों में तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई जलापूर्ति, विभाग ने शुरू किए सुधारात्मक उपाय* *पचेटिया मोहल्ला क्षेत्र में पाइप लाइन की चोकिंग दूर कर बहाल की जलापूर्ति* जोधपुर, 02 जून। नगर उपखण्ड व्यासपार्क क्षेत्र के पचेटिया हिल जीएसआर से पचेटिया मोहल्ला में 3 इंच एवं 4 इंच व्यास की पाइप लाइनों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियन्ता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि लगभग 25 वर्ष पुरानी इन पाइप लाइनों में से 3 इंच व्यास की पाइप लाइन में चोकिंग उत्पन्न हो जाने के कारण पहाड़ी की ऊंचाई पर बसे लगभग 15 से 20 घरों में पेयजल आपूर्ति लगभग बाधित हो गई थी। समस्या के समाधान हेतु विभाग की तकनीकी टीम द्वारा पाइप लाइन को विभिन्न स्थानों पर काटकर जांच की गई। जांच के दौरान दो स्थानों पर गंभीर चोकिंग पाई गई, जिसे दूर कर दिया गया। इसके पश्चात 02 जून, 2026 को प्रभावित क्षेत्र में जलापूर्ति की गई, हालांकि उपभोक्ताओं को कम दबाव से पानी प्राप्त हुआ। श्री राजेंद्र मेहता ने बताया कि आगामी जलापूर्ति 03 जून, 2026 को सुचारू एवं बेहतर दबाव के साथ की जाएगी। *प्रतापनगर पम्प हाउस एवं कायलाना क्षेत्र में तकनीकी बाधाओं से प्रभावित रही आपूर्ति* जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियन्ता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि प्रतापनगर पम्प हाउस से मसूरिया जीएसआर भरकर विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। दिनांक 30 मई, 2026 को कायलाना क्षेत्र में लगभग तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से जल आवक प्रभावित रही। इसके अतिरिक्त प्रतापनगर पम्प हाउस में वाल्व खराब होने के कारण भी लगभग तीन घंटे तक पम्प संचालन बंद रहा। इन परिस्थितियों के कारण संबंधित क्षेत्रों में प्रातः 4:30 बजे प्रारम्भ होने वाली जलापूर्ति विलंब से प्रातः 9:30 बजे शुरू की जा सकी। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों एवं गलियों में कम दबाव से जलापूर्ति हुई। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल परिवहन के माध्यम से वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विभाग ने बताया कि 03 जून, 2026 को संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति पूर्ण रूप से सामान्य कर दी जाएगी। *आंधी-तूफान के कारण विद्युत बाधा से ताप नगर एवं व्यासपार्क क्षेत्र में हुई जलापूर्ति प्रभावित* ताप नगर, व्यासपार्क क्षेत्र के खागर मोहल्ला, कबूतरों का चौक, पुरा मोहल्ला, भजन चौकी, रावजी की हवेली, कल्लो की गली तथा आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने संबंधी समाचार के संदर्भ में विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। अधीक्षण अभियन्ता श्री राजेन्द्र मेहता के अनुसार 30 मई, 2026 को आए आंधी-तूफान के कारण तापड़िया बेरा, जसवंत थड़ा एवं कायलाना स्थित पम्प हाउसों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके परिणामस्वरूप 01 जून, 2026 को होने वाली जलापूर्ति कम दबाव से संचालित हुई तथा प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच सका। श्री मेहता ने बताया कि वर्तमान में जीएसआर में पर्याप्त जल स्तर सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जा रही है तथा आगामी जलापूर्ति 03 जून, 2026 को पूर्ण दबाव एवं सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी। विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी उपाय किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!