Uncategorized

*इंदिरा गांधी नहर का पानी निर्धारित समय से पूर्व जोधपुर पहुंचा*

*-204 किलोमीटर की यात्रा लगभग 3 घंटे पहले पूरी, विभागीय प्रबंधन एवं सतत मॉनिटरिंग जारी*

 

*इंदिरा गांधी नहर का पानी निर्धारित समय से पूर्व जोधपुर पहुंचा*

 

*-204 किलोमीटर की यात्रा लगभग 3 घंटे पहले पूरी, विभागीय प्रबंधन एवं सतत मॉनिटरिंग जारी*


*- मदासर पर 310 क्यूसेक पानी की आवक, पूर्ण क्षमता से हो रही आपूर्ति*

 

*- जोधपुर की पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता, मार्ग की डिग्गियों में चरणबद्ध रूप से होगी जलापूर्ति*

 

जोधपुर, 21 मई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री नक्षत्र चारण ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर का पानी गुरुवार, 21 मई की रात्रि 8:30 बजे जोधपुर पहुंच गया। पानी ने लगभग 204 किलोमीटर की दूरी अनुमानित समय से करीब 3 घंटे पूर्व तय कर ली, जिसे विभागीय समन्वय, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी प्रबंधन का परिणाम बताया गया है।

 

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सभी आठों पम्प हाउस पर यथासंभव पानी की पोंडिंग सुनिश्चित की गई थी, जिससे प्रवाह को बनाए रखने में सहायता मिली। साथ ही इंदिरा गांधी नहर से भी पर्याप्त मात्रा में पानी की आवक प्राप्त हुई। वर्तमान में मदासर पर लगभग 310 क्यूसेक पानी नहर में प्रवाहित हो रहा है तथा पूर्ण क्षमतानुसार जलापूर्ति जारी है।

 

अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री चारण ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर सर्वप्रथम जोधपुर शहर की पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके उपरांत मार्ग में स्थित विभिन्न योजनाओं की डिग्गियों में उपलब्ध जल समाप्त होने पर वहां भी चरणबद्ध रूप से जलापूर्ति प्रारंभ की जाएगी।

 

पानी के जोधपुर पहुंचने पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री नक्षत्र चारण, अधीक्षण अभियंता श्री दिनेश नागौरी एवं अधिशाषी अभियंता श्री गोपाल सिंह द्वारा जल की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, संवेदक फर्म की टीम एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!