*ग्रीष्मकालीन रखरखाव कार्य के चलते 4 जून को शहर की जलापूर्ति रहेगी बंद*
*फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस एवं पाइप लाइनों की सफाई व संधारण के लिए लिया गया निर्णय*

*ग्रीष्मकालीन रखरखाव कार्य के चलते 4 जून को शहर की जलापूर्ति रहेगी बंद*
*फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस एवं पाइप लाइनों की सफाई व संधारण के लिए लिया गया निर्णय*
जोधपुर, 2 जून। ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 4 जून को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी ।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत के अधीक्षण अभियंता श्री राजेंद्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 4 जून को होने वाली जलापूर्ति 5 जून को तथा 5 जून को होने वाली जलापूर्ति 6 जून को की जायेेगी।
झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 4 जून को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 5 जून को की जाने वाली जलापूर्ति 6 जून को एवं 6 जून को की जाने वाली जलापूर्ति 7 जून को होगी।

