Uncategorized
श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न

श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव सम्पन्न
जोधपुर।श्री हिंगलाज माताजी मंदिर, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, बलवंत गिरी जी आश्रम चोखा में पीठाधीश्वर मंडल श्रीमहंत सर्वानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। महोत्सव में जोधपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु श्री सर्वानंदगिरी जी महाराज का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा पर आश्रम परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने गुरु महिमा एवं देवी-देवताओं की स्तुति में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

