*अज्ञात वाहन से क्षतिग्रस्त हुआ विद्युत पोल, डिस्कॉम ने त्वरित कार्रवाई कर बहाल की आपूर्ति*
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल बंद की गई थी लाइन

*#जोधपुर* *अज्ञात वाहन से क्षतिग्रस्त हुआ विद्युत पोल, डिस्कॉम ने त्वरित कार्रवाई कर बहाल की आपूर्ति*
*-सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल बंद की गई थी लाइन जोधपुर, 2 जून। ग्राम आगोलाई में 1 जून 2026 को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से 11 केवी विद्युत लाइन का एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही जोधपुर डिस्कॉम द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए संबंधित 11 केवी लाइन के जम्पर तत्काल खोल दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा जनहानि की संभावना को रोका जा सके। *सुबह 8 बजे तक नया पोल स्थापित कर आपूर्ति की गई सुचारु* सहायक अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम, बालेसर ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 जून 2026 को प्रातः 8 बजे नया विद्युत पोल स्थापित कर दिया गया तथा विद्युत आपूर्ति को पुनः सुचारु कर दिया गया। डिस्कॉम कार्मिकों ने प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य संपादित कर प्रभावित क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सामान्य किया। उन्होंने बताया कि विद्युत सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा उपाय तत्काल प्रभाव से लागू किए जाते हैं। विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर नया पोल स्थापित करने का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई।



