Uncategorized
ईमानदारी की मिसाल पेश की महिला होमगार्ड मूमल शर्मा ने
मरीज के परिजन का सोने-चांदी और नकदी से भरा पर्स लौटाया

ईमानदारी की मिसाल पेश की महिला होमगार्ड मूमल शर्मा ने
मरीज के परिजन का सोने-चांदी और नकदी से भरा पर्स लौटाया
जोधपुर। उम्मेद अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड मूमल शर्मा 2384 ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है।
जानकारी के अनुसार अपनी ड्यूटी पॉइंट पर ड्यूटी के दौरान एक मरीज के परिजन का पर्स खो गया था। परिजन द्वारा इसकी सूचना गार्ड को दी गई।
सूचना पर होमगार्ड सदस्य मूमल शर्मा द्वारा अस्पताल स्टाफ के सहयोग से उस महिला का पर्स ढूंढ निकाला गया। पर्स में नकदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के छड़े और अंगूठी थी, जिसे सुरक्षित परिजन को सौंप दिया गया।
अपना कीमती सामान वापस पाकर मरीज व मरीज के परिजनों ने महिला होमगार्ड मूमल, होमगार्ड इंचार्ज, स्टाफ व अस्पताल प्रशासन का धन्यवाद देते हुए जमकर प्रशंसा की।


