धर्मलोकल न्यूज़
बाबा रामदेव की अमरकथा का 3 दिवसीय आयोजन शुरू
जोधपुर। पब्लिक पार्क के शिव मंदिर में बाबा रामदेव की अमरकथा का 3 दिवसीय भव्य आयोजन शुरू हुआ।

बाबा रामदेव की अमरकथा का 3 दिवसीय शुरु
जोधपुर। पब्लिक पार्क के शिव मंदिर में बाबा रामदेव की अमरकथा का 3 दिवसीय भव्य आयोजन शुरू हुआ।
उप
यह आयोजन *रेखा भाटी* के द्वारा करवाया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।

कथा वाचक द्वारा बाबा रामदेव जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरे पंडाल में “जय बाबा री” के जयकारे गूंजते रहे।
आयोजक रेखा भाटी ने बताया कि यह कथा 3 दिन तक चलेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि आगामी दो दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।




