राजस्थानलोकल न्यूज़

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल संस्था (रजि)जोधपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन, अध्यक्ष दीपमाला जसमतिया के नेतृत्व में

इस बार ऑपरेशन सिंदूर, महाभारत व रास लीला' बनी मुख्य थीम

*श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल संस्था (रजि)जोधपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन, अध्यक्ष दीपमाला जसमतिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने संभाली कमान, ‘ऑपरेशन सिंदूर, महाभारत व रास लीला’ बनी मुख्य थीम*

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल, जोधपुर के तत्वावधान में बच्चों के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक विकास हेतु भव्य ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला जसमतिया के नेतृत्व में पूरी कार्यकारिणी द्वारा उत्साहपूर्वक किया जा रहा है।

इस बार शिविर की विशेषता इसकी अनूठी थीम रही। स्पेशल थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर, महाभारत और रास लीला’ थीम प्रस्तुत की जाएगी। इस थीम के माध्यम से बालक ओर बालिकाओं को भारतीय संस्कृति, शौर्य, नारी शक्ति और भक्ति भाव से जोड़ा जा रहा है। बच्चों ने महाभारत के प्रसंगों पर आधारित नाटिका, रास लीला का मंचन एवं ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देशभक्ति और स्त्री सम्मान का संदेश दिया।

शिविर में पेंटिंग, नृत्य, संगीत, योग, व्यक्तित्व विकास और नैतिक शिक्षा जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अध्यक्ष दीपमाला जसमतिया ने कहा, “हमारा प्रयास है कि बच्चे मोबाइल से दूर रहकर अपनी संस्कृति और इतिहास से जुड़ें। थीम ने शिविर को एक नया आयाम दिया जाएगा

शिविर में बड़ी संख्या में बालक ओर बालिकाएं भाग ले रही हैं। समापन पर थीम आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। अभिभावकों ने महिला मंडल के इस प्रयास को सराहा है।

*अध्यक्ष*: श्रीमती दीपमाला जसमतिया

– *सचिव*: श्रीमती आभा कट्टा

– *कोषाध्यक्ष*: श्रीमती रंजना जालौरा

– *वरिष्ठ उपाध्यक्ष*: श्रीमती शांति शर्मा

– *उपाध्यक्ष*: श्रीमती गनिता खठोर

– *उप सचिव*: श्रीमती ललिता बाड़मेरा

– *प्रचार एवं सांस्कृतिक मंत्री*: श्रीमती नीलम खटोर

– *संगठन सचिव*: श्रीमती गायत्री बाड़मेरा

– *कार्यकारिणी सदस्य*

श्रीमती शीतल हेडाऊ

श्रीमती कंचन बाड़मेरा

श्रीमती डॉ. तरुणा बाड़मेरा

श्रीमती अंजलि जालोरा

श्रीमती रिना खटोर

श्रीमती पूनम कट्टा

श्रीमती मधुबाला जालोरा

श्रीमती चंद्रा लदनवाल

श्रीमती पुष्पा हेड़ाऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!