Welcome to रंग मारवाड   Click to listen highlighted text! Welcome to रंग मारवाड
लोकल न्यूज़

*वी क्लब उत्सव’ की नई कार्यकारिणी गठित; वीणा भाटी अध्यक्ष व तृप्ति कल्ला बनीं सचिव*

‘*वी क्लब उत्सव’ की नई कार्यकारिणी गठित; वीणा भाटी अध्यक्ष व तृप्ति कल्ला बनीं सचिव*

‘वी क्लब उत्सव’ की एक विशेष बैठक का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए वीणा भाटी को अध्यक्ष, तृप्ति कल्ला को सचिव तथा नविता माथुर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस विशेष बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गेश माथुर, रचना सिंघल एवं अनिता जी उपस्थित रहे, जिन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में संगीता भटनागर, सुनिता गहलोत, वीणा माथुर, प्रतिभा माथुर, सरला सोनी, गुणवन्ति सोनी, निर्मला हर्ष, सुनिता व्यास, श्वेता माथुर, दिपिका उत्तमचंदानी और राजेश्वरी पंवार को शामिल किया गया।

इस अवसर पर तृप्ति कल्ला की ओर से सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पधारे हुए अतिथियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

बैठक के अंत में **राजेश्वरी (राजश्री) पंवार** द्वारा सब जगह से पधारे हुए सभी अतिथियों, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!