*जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम बुझावड़ में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही*
*मौके पर मिट्टी से भरा डम्पर जब्त*

*जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम बुझावड़ में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही*
*मौके पर मिट्टी से भरा डम्पर जब्त*
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा बुधवार को ग्राम बुझावड़ तहसील झंवर में प्राधिकरण भूमि पर अवैध रूप से किए जा रहे खनन कार्य को बंद करवाया गया। आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण दस्ते द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम बुझावड़ तहसील झंवर के खसरा संख्या 18 के मौका निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के नाम दर्ज भूमि पर अवैध एवं अनाधिकृत रूप से मिट्टी खुदाई कर खनन किया जा रहा था। दस्ते द्वारा मौके से मिट्टी से भरा डम्पर जब्त कर पुलिस थाना बोरानाडा को सुपुर्द किया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक योगेश गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक पृथ्वीदान चारण, पटवारी गीता चौधरी मय जेडीए दस्ता मौजूद रहे



