Welcome to रंग मारवाड   Click to listen highlighted text! Welcome to रंग मारवाड
राजस्थान

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

*विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम*

जोधपुर, 05 जून। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा निर्धारित एक्शन प्लान जून, 2026 के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर जिला के अध्यक्ष श्री पूरण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई के निर्देशन में 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर, जोधपुर जिला पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजन किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता एवं प्राधिकरण की भूमिका के विषय में अपना उद्बोधन दिया। जिसमें उन्होंने किसी भी स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों का दुरूपयोग नहीं करने एवं उनके उचित दोहन के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में श्री पूरण कुमार शर्मा द्वारा अपने मुख्य उद्बोधन में सभी उपस्थितजन को पर्यावरण एवं प्रकृति को नजरअंदाज नहीं करने एवं उनके संरक्षण के लिए सरल शब्दों में समझाया गया। उन्होंने बताया कि प्रकृति का संरक्षण नहीं करने पर उसके दुष्परिणाम हमारे जीवन के लिए पूर्णतया प्रतिकूल हैं।

*जिला न्यायालय परिसर में पौधों का किया वितरण*
कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्तागणों एवं कर्मचारीगण को श्री पूरण कुमार शर्मा एवं डॉ. मनीष हरजाई द्वारा विभिन्न पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश दिया।

*पंचायत समिति, बावड़ी में वृक्षारोपण:*
इस अवसर पर सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने पचांयत समिति परिसर, बावड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश दिया।

*तालुकाओं में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमः-*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के निर्देशन में अधीनस्थ समस्त तालुका विधिक सेवा समितियों यथा बालेसर, बिलाड़ा, पीपाड़ एवं औसियां में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!