कम पानी एवं तेज गर्मी से पीड़ित मछलियों को राहत

कम पानी एवं तेज गर्मी से पीड़ित मछलियों को राहत
लाल सागर तालाब सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शिरसागर तालाब में कम पानी एवं तेज गर्मी की वजह से तड़प रही मछलियों को राहत देने के लिए लाल सागर तालाब से पंप लगाकर पानी को शीरसागर में शिफ्ट किया गया।
मड पंप की व्यवस्था किशोर सोलंकी कुड़ी हाई कोर्ट ने निशुल्क की।
इसी दौरान आज सेवावीरो के द्वारा पर्यावरण की स्वच्छता हेतु
लाल सागर तालाब के आसपास प्लास्टिक थेलिया,तस्वीरे, कचरा, पेड़ पौधों की पत्तियों का कचरा इन सभी की साफ सफाई करके तालाब क्षेत्र को स्वच्छ किया गया।
इस जीव सेवा एवं पर्यावरण के निस्वार्थ कर्म के सेवावीर प्रमुख हुक्म चंद सुथार, पृथ्वी राज सुथार, धनराज बागरेचा कैलाश गहलोत, निलेश सांखला, मुरली मालवीय, भरत मालवीय, मनोज गहलोत,शिव नारायण शर्मा, राम जी गहलोत ,हर्ष वर्धन , गौरव अग्रवाल, भरत सांखला, दिनेश सुथार, काजू सा,
भागीदार रहे।
कार्यकर्ताओं के सच्चे प्रयास से असंख्य छोटी मोटी मछलियों को बचाने का ईश्वरीय कार्य किया।
समाजसेवी धनराज बाकरेचा ने सभी सेवावीरो जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष से सहयोग किया उनको हृदय से धन्यवाद दिया।


