राजस्थान

*राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित*

ल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित*

 

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु “नशे के खिलाफ जागरूकता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता *प्रमीत चौहान*, उप निरीक्षक (एसआई), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), जोधपुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के विभिन्न प्रकार, उनके दुष्परिणाम, कानूनी पहलुओं तथा समाज एवं परिवार पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी जागरूक करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से ही समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य *डॉ. अजय माथुर* ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा अपने भविष्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष *राजेश बिश्नोई* ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा विद्यार्थियों को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन *टी. आर. राठौड़* द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!