Welcome to रंग मारवाड   Click to listen highlighted text! Welcome to रंग मारवाड
राजस्थानलोकल न्यूज़

जोधपुर, नारी शक्ति के हुनर, आत्मनिर्भरता एवं सृजनशीलता को समर्पित दो दिवसीय ‘‘स्वयंसिद्धा‘‘ महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेले का सफलतापूर्वक समापन हुआ

मेले में महिला उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित हस्तशिल्प, वस्त्र, गृह सज्जा, खाद्य उत्पाद, स्वास्थ्य एवं सौंदर्य सामग्री सहित विविध उत्पादों ने आगंतुकों को आकर्षित किया और स्थानीय महिला उद्यमिता की नई पहचान स्थापित की।

जोधपुर, नारी शक्ति के हुनर, आत्मनिर्भरता एवं सृजनशीलता को समर्पित दो दिवसीय ‘‘स्वयंसिद्धा‘‘ महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेले का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

मेले में महिला उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित हस्तशिल्प, वस्त्र, गृह सज्जा, खाद्य उत्पाद, स्वास्थ्य एवं सौंदर्य सामग्री सहित विविध उत्पादों ने आगंतुकों को आकर्षित किया और स्थानीय महिला उद्यमिता की नई पहचान स्थापित की।

समापन समारोह में लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने कहा कि महिलाओं उद्यमियों के पास प्रतिभा, नवाचार और उद्यमशीलता की अपार क्षमता है। उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने पर वे अपने उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक भी पहुँचा सकती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘‘स्वयंसिद्धा‘‘ जैसे आयोजन महिला उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने कहा कि ‘‘स्वयंसिद्धा‘‘ महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेले महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हैं। ऐसे आयोजनों से महिला उद्यमियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, उन्हें अपने उत्पादों के लिए बाजार मिलता है तथा वे स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ती हैं।

महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दुबाला अग्रवाल व श्रीमती नलिनी बंसल ने बताया कि मेले में 40 से अधिक स्टॉलों पर महिला उद्यमियों ने अपने विविध उत्पाद प्रदर्शित किए। कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि दो दिनों में 5,000 से अधिक आगंतुकों ने मेले का भ्रमण किया तथा लगभग 10 लाख की बिक्री हुई। उन्होंने इसे महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन बताया।

महिला इकाई सचिव श्रीमती कंचन लोहिया ने जानकारी दी कि मेले में हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, जूट बैग, घरेलू उपयोग एवं सफाई उत्पाद, इमिटेशन ज्वेलरी, बेडशीट, गृह सज्जा सामग्री, श्रृंगार उत्पाद, हेल्थकेयर, खान-पान, होम फर्निशिंग तथा अन्य कुटीर एवं गृह उद्योगों से निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इन उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक प्रस्तुति एवं उपयोगिता ने ग्राहकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और आगंतुकों ने महिला उद्यमियों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।

महिला इकाई सहसचिव श्रीमती निधि सिंह एवं श्रीमती ममता मनानी ने कहा कि ‘‘स्वयंसिद्धा‘‘ मेला केवल उत्पादों की प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता का सशक्त मंच बनकर उभरा। इस आयोजन ने अनेक नई महिलाओं को अपने हुनर को व्यवसाय का स्वरूप देने की प्रेरणा प्रदान की तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

आज मेले के अंतर्गत थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता, कलात्मक कौशल एवं भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए आकर्षक थालियाँ सजाईं। प्रतियोगिता ने उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिला उद्यमियों, सहयोगियों, आगंतुकों एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। ‘‘स्वयंसिद्धा‘‘ महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेला महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक सफल एवं प्रेरक पहल के रूप में संपन्न हुआ।

मेले मे आज जोधपुर महानगर अध्यक्ष श्री पंकज भण्डारी महिला इकाई सदस्य मीनाक्षी हर्ष ममता लोहिया चन्दा मितल भावना मोटवानी, श्रीमती प्रेमवती, नीतू सिह, रूपा भंसाली, स्वाति माथुर इत्यादि उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!