लोकल न्यूज़

*रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित राज रणछोड़ मंदिर में 3 दिवसीय नैनी बाई के मायरे की कथा का भव्य आयोजन*

रेखा भाटी* के मुखारविंद से *3 दिवसीय नैनी बाई का मायरा* की कथा का आयोजन किया गया।

 

रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित राज रणछोड़ मंदिर में 3 दिवसीय नैनी बाई के मायरे की कथा का भव्य आयोजन

जोधपुर। रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित राज रणछोड़ मंदिर में प्रसिद्ध कथा वाचिका *रेखा भाटी* के मुखारविंद से *3 दिवसीय नैनी बाई का मायरा* की कथा का आयोजन किया गया।

कथा के दौरान रेखा भाटी ने नैनी बाई के जीवन प्रसंग, श्री कृष्ण के प्रति उनकी अनन्य भक्ति और भगवान द्वारा भाई के रूप में आकर मायरा भरने के भावपूर्ण प्रसंग का सजीव वर्णन किया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

कथा में बड़ी संख्या में महिला मंडल सहित शहर के श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। मंदिर परिसर को सुंदर रूप से सजाया गया था।

आयोजन में भजन-कीर्तन और भक्ति संगीत के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं। कथा के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!