Welcome to रंग मारवाड   Click to listen highlighted text! Welcome to रंग मारवाड
राजनीतिलोकल न्यूज़

कलश यात्रा एवं मंगल गीतों के माध्यम से बताया मतदान का महत्व

घंटाघर से कचहरी परिसर तक निकाली मतदाता जागरूकता कलश यात्रा

 

कलश यात्रा एवं मंगल गीतों के माध्यम से बताया मतदान का महत्व

घंटाघर से कचहरी परिसर तक निकाली मतदाता जागरूकता कलश यात्रा

जोधपुर, 3 सितम्बर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जोधपुर के निर्देशन में जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री सिद्धार्थ सांदू ने बताया कि विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घंटाघर से कचहरी परिसर तक कलश यात्रा निकालकर आमजन को मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया गया।

कलश यात्रा के दौरान “वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत करें” की थीम पर जागरूकता एवं मंगल गीतों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कलश यात्रा का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री रावत कड़वासरा, जिला समन्वयक श्री कानाराम सारण, महिला पर्यवेक्षक शारदा व्यास, कल्पना नवल, मधुबाला वर्मा एवं अंजू भाटी द्वारा किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!