युवा

प्रतिभाओं के सम्मान से महकी जोधाणा की सरजमीं, 170 होनहारों और नशा मुक्त परिवारों का हुआ भव्य अभिनंदन

*प्रतिभाओं के सम्मान से महकी जोधाणा की सरजमीं, 170 होनहारों और नशा मुक्त परिवारों का हुआ भव्य अभिनंदन*

जोधपुर। आँखलिया चौराहा स्थित कारवां गार्डन में नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान द्वारा वार्षिक ‘मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। “शिक्षा युक्त भारत – नशा मुक्त भारत” के संकल्प के साथ पिछले कई दशकों से सामाजिक चेतना जगा रही इस संस्था ने इस वर्ष भी होनहारों की हौसलाअफजाई की। समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक लाने वाले 170 छात्र-छात्राओं, 20 उत्कृष्ट खिलाड़ियों सहित नशा छोड़ने व नशा न करने वाले 40 परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर युवाओं और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

संस्थान के संस्थापक साजिद खान जोधाणा, अध्यक्ष मोहम्मद इमरान और सेक्रेटरी शकील अहमद की देखरेख में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक और रिटायर्ड RAS निसार खान शामिल हुए। अतिथियों ने सभी प्रतिभाओं को मुबारकबाद देते हुए कड़ी मेहनत से अपनी मंजिल पाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए संस्था की नशा मुक्ति मुहिम की जमकर तारीफ की और सरकार व प्रशासन से अवैध नशे के कारोबार पर और ज्यादा सख्ती से काम करने की जरूरत पर जोर दिया ।

वरिष्ठ अध्यापक मोहम्मद यासीन और आसिफ नूरी के शानदार मंच संचालन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सलीम खान (पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस), अंजू समीम (ASI), हसीना बानो (नर्सिंग इंचार्ज), अरविंद गहलोत व डॉ. मोइनुल हक सहित कई गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य संरक्षक नसीम अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मोहम्मद हारून, इफ्तिकार अहमद, मोहम्मद इरफान कुरैशी, अकरम सांखला, शाहरुख खान, एडवोकेट अब्दुल खालिद सहित संस्था के तमाम पदाधिकारियों और यूथ विंग के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!