*नगर निकाय आम चुनाव 2026*
*अध्यक्ष पद के लिए 6 नगरपालिकाओं में नामांकन प्रक्रिया संपन्न*
जोधपुर, 16 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की 6 नगरपालिकाओं – पीपाड़ शहर, बिलाड़ा, भोपालगढ़, बालेसर-सत्ता, तिंवरी एवं मथानिया में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 सितंबर को संपन्न हुई।
*नामांकन प्रक्रिया के तहत 16 सितंबर को प्राप्त नामांकन पत्रों की नगरपालिका-वार स्थिति निम्नानुसार रही*
पीपाड़ शहर नगरपालिका में कुल 35 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
बिलाड़ा नगरपालिका में कुल 40 वार्ड हैं जिसमें 3 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
भोपालगढ़ नगरपालिका में में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 5 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
बालेसर-सत्ता नगरपालिका में में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
तिंवरी नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
मथानिया नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर को की जाएगी तथा 18 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके पश्चात् अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
——



