Uncategorized

*लेडी रॉकस्टार योगिता भाटी टाक ने लवकुश नवजीवन संस्थान के बच्चों संग मनाया जन्मदिवस*

*लेडी रॉकस्टार योगिता भाटी टाक ने लवकुश नवजीवन संस्थान के बच्चों संग मनाया जन्मदिवस*
शहर की लवकुश नवजीवन संस्थान में नेत्र एवं देहदान की घोषणा करने वाली लेडी रॉकस्टार योगिता टाक ने “अंतर्मन की आवाज़ आओ खुशियाँ बाँटें” कार्यक्रम के तहत सहयोग राशि, अल्पाहार और फल-फ्रूट वितरण द्वारा अपना जन्मदिन नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। कार्यक्रम आयोजक सिंघम स्टार म्यूज़िकल ग्रुप के प्रबंधक अभिलेष वडेरा एवं सनसिटी रॉकस्टार अमित पेड़ीवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि महापौर कुंती देवड़ा, रिटायर्ड जस्टिस देवेंद्र कच्छवाह, और लॉयंस क्लब पूर्व प्रांतपाल लॉयन सुरेश गोयल और रीज़न चेयरमैन लॉयन आर के खत्री ने इस कार्यक्रम में योगिता भाटी टाक और दिलीप जी टाक का समर्पण की खूब सराहना करते हुए उन्हें खूब शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मिस इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जौहरी का भी जन्मदिन साथ मनाया गया| कार्यक्रम का सफल संचालन एंकर सिंगर शंकरलाल गोयल ने किया।कार्यक्रम में लायंस क्लब मारवाड़ द ग्रेट, सिंघम स्टार म्यूज़िकल ग्रुप, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अनन्त और किरण क्रांति फाउंडेशन के तत्वाधान मे पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। अन्य अतिथियों में ऊषा वडेरा, मधु अरोड़ा, डॉ अनिल अरोड़ा,रूबी सलूजा, कविता श्रीवास्तव, ऊषा गर्ग,किरण बिहानी ,सीमा भुवन माथुर, निरूपा पटवा, पूनम पोहानी, डॉ मंजुषा सक्सेना, मंजुला अरोड़ा, रक्षिता बाफना, डॉ बिंदु टाक, देवेंद्र जी गेलड़ा, सुधा मेहता,अशोक जी मेहता ,अरविंद नुशार जोशी प्रेम सिंह जी ,सुनील जी ओझा, संजीव व्यास, अविनाश मुथा और अविनाश जोशी आदि मौजूद रहे| इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, मंजुला अरोड़ा ,गोपी केसवानी ,सतनाम केसवानी ,वंदना शर्मा, उत्तम भंसाली, स्वाति भंसाली, विपिन लोढ़ा, आर जे विजय, सुधा मोहता, मृदुल गोयल ,जितेंद्र ओझा, पूर्णा ओझा, विशाल छापरवाल, सतीश चौधरी, मनीष लांबा,सुरेंद्र जोशी, मनोज सोनी, महेश जी व्यास ,कमल व्यास, सुरेश गोयल, अरुणा श्रीमाली आदि गायक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर समा बांध दिया। साथ ही शिवम न्याटालय की छात्राओ ने भरत नाट्यम की प्रस्तुति दी और फेमस डांसर बाबा जैक्सन ने नृत्य कर सब की तालियां बटोरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!